9वां राष्ट्रीय पोषण माह, आहार विविधता पर जोर
सिमडेगा, सितम्बर 29 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना एवं सीएनआई संस्थान के संयुक्त सहयोग से टूटीकेल पंचायत अंतर्गत सोकोरला गांझूटोली में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ आहार में विविधता, गुणवत्ता और उचित मात्रा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर करना और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के पोषण पर विशेष चर्चा करते हुए संतुलित आहार, डाइट डायवर्सिटी तथा बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक पोषण संबंधी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.