नई दिल्ली, जून 23 -- 8th Pay Commission in Lucknow: वें पे कमीशन की मीटिंग इस समय लखनऊ में चल रही है। यह मीटिंग कल यानी 22 जून को शुरू हुई थी। आज 23 जून को समाप्त होगी। आयोग ने इस मीटिंग में हिस्सा लेने वाले समूहों और व्यक्तियों को 10 जून तक अपनी बात का प्रपोजल जमा करवाने को कहा था। आयोग की तरफ से जिन सरकारी कर्मचारियों और सगंठनों को मौका मिला है वो अपनी डिमांड को सामने रख रहे हैं। बता दें, 8वें पे कमीशन की तरफ से देश भर के कई शहरों में मीटिंग की जा रही है। इस दौरान आयोग सभी वर्गों से मिल रहा है। इन मीटिंग्स का मकसद सभी की डिमांड को सुनना है। आयोग की कोशिश होगी कि देश भर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की डिमांड के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगा। लखनऊ से पहले दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में पे कमीशन की मीटिंग हो गई थी। वहीं, अब आगे कोलकाता औ...