नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- करीब 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं। कर्मचारी संगठनों ने पेंशन बढ़ाने, फैमिली पेंशन में सुधार और महंगाई से राहत देने समेत कई मांगें आयोग के सामने रखी हैं। दूसरी ओर 2.5, 3 और 3.5 के संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर पेंशन में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर इन तीन में से किसी फिटमेंट फैक्टर को आयोग मान लेता है तो मौजूदा बेसिक पेंशन Rs.25,000 से Rs.75,000 पाने वाले पेंशनर्स की नई पेंशन कितनी हो सकती है? आइए गणित समझते हैं।8वें वेतन आयोग में पेंशन का क्या होगा? 8वें वेतन आयोग से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी के साथ पेंशन में भी संशोधन की उम्मीद की जा रही है। खासकर पुरानी पेंशन योजना (OPS) के तहत आने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए आयोग की सिफारिशें महत्वपूर्...