नई दिल्ली, जून 6 -- 8th Pay Commission Latest Updates: 8वें पे कमीशन की मीटिंग्स शुरू हो गई है। एक बार फिर से पुरानी पेंशन की मांग भी इसी के साथ तेज हो गई है। कर्मचारी संगठन एनपीएस को वापस लेने और ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग लगातार कर रहे हैं। हालांकि, मौजूदा परस्थितियों को अगर देखें तो पुरानी पेंशन अब दूर की कौड़ी साबित हो रही है। साथ ही एनपीएस की वापसी का भी संकेत कम ही मिल रहा है। यह भी पढ़ें- घरेलू एलपीजी सिलेंडर का नया रेट जारी, क्या कीमतों में हुई कोई बढ़ोतरीक्या हो ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) इस योजना के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद जीवन पर्यंत तय पेंशन दी जाती है। इसमें महंगाई भत्ता भी जुड़ा रहता है। यानी जब-जब महंगाई बढ़ेगा तब-तब पेंशन भी बढ़ेगी।ओल्ड पेंशन स्कीम क्यों वापस चाहते हैं कर्मचारी मौजूदा समय...