नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- 8th Pay Commission: बेंगलुरू मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स ने जिन मुद्दों को जोर-शोर से उठाया उसमें डीए और फिटमेंट फैक्टर रहा है। जस्टीस रंजना प्रकाश देसाई की अगुवाई वाली तीन सदस्यी कमिटी से संगठनों ने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई को देखते हुए इस बार का फिटमेंट फैक्टर अधिक तय किया जाए। बता दें, आयोग की अगली मीटिंग 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में है।अलग-अलग संगठनों की तरफ से अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की हुई है मांग (8th Pay Commission fitment factor) नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी स्टाफ साइड ने कर्मचारियों के लिए 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। इस संगठन ने मौजूदा बेसिक पे को 18000 रुपये से बढ़ाकर 69000 रुपये करने की डिमांड की है। भारत पेंशनर्स समाज ने भी 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है...