नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। चेन्नई में हुई बैठक के दौरान पेंशनर्स के एक संगठन ने मिनिमम बेसिक सैलरी को बढ़ाकर Rs.69,000 करने की मांग रखी है। अभी 7वें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक पे Rs.18,000 है। अगर Rs.69,000 की मांग मान ली जाती है तो यह मौजूदा बेसिक से Rs.51,000 ज्यादा होगा। इसके लिए 3.83 का फिटमेंट फैक्टर चाहिए होगा, लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल है। क्या 8वां वेतन आयोग वास्तव में 3.83 का फिटमेंट फैक्टर दे सकता है?3.83 फिटमेंट फैक्टर का मतलब क्या है? फिटमेंट फैक्टर वह गुणक है, जिसके आधार पर मौजूदा बेसिक पे को नए सैलरी स्ट्रक्चर में बदला जाता है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। अब कर्मचारी और पेंशनर्स के कई संगठन 8वें वेतन आयोग के लिए 3.83 फिटमेंट...