नई दिल्ली, अगस्त 10 -- 8th Pay Commission: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की दिल्ली में चल रही परामर्श प्रक्रिया 10 अगस्त को पूरी हो जाएगी। इन बैठकों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, कर्मचारी संगठनों और अन्य स्टेक होल्डर्स ने अपनी मांगें और सुझाव आयोग के सामने रखे। आयोग फिलहाल अलग-अलग कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से मिले सुझावों और आंकड़ों का अध्ययन कर रहा है। इन्हीं इनपुट के आधार पर आगे वेतन, भत्ते, पेंशन और अन्य सेवा संबंधी सिफारिशें तैयार की जाएंगी।IRTSA ने Rs.52,600 न्यूनतम वेतन मांगा भारतीय रेलवे तकनीकी पर्यवेक्षक संघ (IRTSA) ने 8वें वेतन आयोग को दिए अपने ज्ञापन में Rs.52,600 न्यूनतम वेतन की मांग की है। संघ ने यह गणना 2.92 के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर की है। यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग: पहली बार फिटमेंट फैक्टर पर संसद में बोल...