नई दिल्ली, जून 29 -- 8th Pay Commission: इस समय 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वित्त आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस पे कमीशन का गठन नवंबर 2025 में हुआ था। पे कमीशन के पास 18 महीने का समय गठन के वक्त से है। जिसमें करीब 8 महीने बीत चुके हैं। इस दौरान पे कमीशन ने कई बड़ी मीटिंग भी कर ली है। बता दें, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सैलरी में संशोधन होगा। यह भी पढ़ें- इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं 10 कंपनियों के IPO, चेक करें कीमत, तारीख और साइजDA और DR के कैलकुलेशन में हुआ बदलाव (8th Pay Commission Updates) आल इंडिया डिफेंस एम्पलॉयीज फेडरेशन ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के कैलेकुलेशन में बदलाव की मांग की है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार की तरफ से साल भर में दो बार डीए का ऐलान किया जाता है। यह इजाफा बढ़ती महंगाई को दे...