नई दिल्ली, जून 7 -- 8th Pay Commission Latest Updates: 8वें पे कमीशन को लेकर इस समय कर्मचारियों के बीच काफी गहन चर्चा चल रही है। केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि आयोग की तरफ से अधिक से अधिक सैलरी मं इजाफा किया जाएगा। सैलरी में बढ़ोतरी कितनी होगी यह फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा। 7वें पे कमीशन के दौरान मिनिमम बेसिक पे को 7000 रुपये से बढ़ाकर 18000 रुपये कर दिया गया था। तब पे कमीशन ने फिटमेंट फैक्टर को 2.57 रखा था। 8वें वित्त आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना होगा इसको लेकर अबतक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कर्मचारी संगठनों की तरफ से 8वें पे कमीशन को अपनी तरफ से फिटमेंट फैक्टर को लेकर लगातार डिमांड किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- EPFO सब्सक्राइबर्स के खाते में कब आएगा ब्याज का पैसा8वें पे कमीशन में कितना फिटमेंट फैक्टर रखने की हो रही है ...