8th Pay Commission: पहली बार फिटमेंट फैक्टर पर संसद में बोली मोदी सरकार
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- 8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने पहली बार 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर पर संसद में अपनी बात रखी है। हालांकि, सरकार ने कर्मचारी संघों की मांगों पर कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि आयोग स्वतंत्र है और सरकार को उसके आंतरिक विचार-विमर्श के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन और उसके कार्यक्षेत्र की अधिसूचना जारी की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि "3 नवंबर 2025 के संकल्प में कहा गया है कि 8वां केंद्रीय वेतन आयोग अपनी प्रक्रिया स्वयं तैयार करेगा।"फैमिली यूनिट को लेकर क्या बोली सरकार राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने पूछा था कि क्या कर्मचारी संघों ने फिटमेंट फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.