नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। आयोग देश के अलग-अलग शहरों में कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और अन्य हितधारकों के साथ बैठकें कर रहा है। इन बैठकों में न्यूनतम बेसिक सैलरी, फिटमेंट फैक्टर, सालाना इंक्रीमेंट, भत्तों और पेंशन में बदलाव जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इसी बीच दो प्रमुख कर्मचारी संगठनों, NC-JCM (National Council-Joint Consultative Machinery) और BPMS (Bharatiya Pratiraksha Mazdoor Sangh) ने अपनी मांगें रखी हैं। इनमें न्यूनतम बेसिक सैलरी को Rs.69,000 से Rs.72,000 तक करने के प्रस्ताव शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग की बैठक और DA पर फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा!सैलरी Rs.69,000 और फिटमेंट 3.833 की डिमांड NC-JCM ने...