नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- 8वां वेतन आयोग बनने के इस महीने एक साल पूरा हो गया है। यह एक अस्थायी तीन सदस्यीय पैनल है, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें आयोग की सिफारिश पर टिकी हैं। हर कर्मचारी के मन में यही कैलकुलेशन चल रहा है कि 8वें वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ेगी? सैलरी में बढ़ोतरी दो चीजों पर निर्भर करेगी। पहला फिटमेंट फैक्टर, जिससे बेसिक पे में शुरुआती बड़ा उछाल आता है। दूसरा, सालाना इंक्रीमेंट, जिससे लंबी अवधि में सैलरी तेजी से बढ़ती है। छठे और 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को क्रमशः 1.86 और 2.57 का फिटमेंट फैक्टर मिला था। 7वें वेतन आयोग में सालाना इनक्रीमेंट 3% तय हुआ था। अब 8वें वेतन आयोग के लिए बड़ी कर्मचारी यूनियनों ने 4.38 तक फिटमेंट फैक्टर और...