नई दिल्ली, अगस्त 19 -- 8th Pay Commission: 8वां केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) इस समय परामर्श चरण में है। आयोग देशभर में केंद्र सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, पेंशनर्स, उनके संघों और दूसरे स्टेक होल्डर्स से बातचीत कर रहा है। आयोग इस बात की जांच कर रहा है कि वेतन (जैसे सैलरी स्ट्रक्चर, फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स), भत्तों (महंगाई भत्ता, महंगाई राहत, HRA) और अन्य सुविधाओं/लाभों (जैसे इंक्रीमेंट, प्रमोशन) में कौन-से बदलाव संभव और जरूरी हैं। आयोग तर्कसंगतता, वर्तमान कार्यात्मक जरूरतों और खास जरूरतों को भी ध्यान में रख रहा है।1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने की उम्मीद इसके फैसलों से 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। इनमें करीब 50 लाख केंद्र सरकारी कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स शामिल हैं, जिनमें रेलवे, रक्षा कर...