8% सस्ते में सरकार बेच रही नवरत्न कंपनी में हिस्सा, 71 रुपये रखा है शेयर का दाम
नई दिल्ली, जून 2 -- नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के शेयर मंगलवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। एनएचपीसी के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 73.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। सरकार इस हाइड्रोपावर कंपनी में 6 पर्सेंट तक हिस्सेदारी बेच रही है। सरकार नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड में अपना हिस्सा करीब 8 पर्सेंट डिस्काउंट पर बेच रही है। कंपनी का ऑफर फॉर सेल (OFS) मंगलवार को नॉन-रिटेल इनवेस्टर्स के लिए खुल गया है। केंद्र सरकार ने हाल में कोल इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेची है। 8% डिस्काउंट पर शेयर बेच रही है सरकारनवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) के ऑफर फॉर सेल (OFS) का फ्लोर प्राइस 71 रुपये तय किया गया है। फ्लोर प्राइस, कंपनी के शेयरों के सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.