नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- क्लासिक लेजेंड्स (Classic Legends) ने BSA स्क्रैंबलर 650 के साथ अपडेटेड येज्दी स्क्रैंबलर (Yezdi Scrambler) को लॉन्च किया है। इससे इस मोटरसाइकिल को एक नया रूप मिल गया है। क्लासिक लेजेंड्स ने अपडेटेड स्क्रैंबलर में जो सबसे खास सुधार किया है, वो इसका वजन 8 किलोग्राम तक कम करना है। कंपनी ने इसका ड्राई वजन पिछले मॉडल के 182 किलोग्राम से घटाकर 174 किलोग्राम कर दिया है। वजन में यह कमी शायद पिछले मॉडल के दो एग्जॉस्ट के बजाय एक एग्जॉस्ट लगाने से हुई है। हालांकि, अपडेटेड स्क्रैंबलर का आकार-प्रकार काफी हद तक पहले जैसा ही है। फिर भी इसमें नए टैंक ग्राफिक्स, '69' नंबर वाला साइड पैनल और एक बदली हुई सीट मिलती है। जिसकी वजह से शायद सीट की ऊंचाई 13mm बढ़कर 813mm हो गई है। यह भी पढ़ें- इस कंपनी की एक साथ 16994 मोटरसाइकिल में आई खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.