सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी 893 विद्यालयों में पहली बार पीबीएल परियोजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में 21वीं सदी के कौशल विकसित करने तथा गणित एवं विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) आधारित माइक्रो इम्प्रूवमेंट परियोजना के क्रियान्वयन में जिले ने पहली बार उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कार्यशाला में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर दिया जोरपरियोजना का शुभारंभ जुलाई 2026 में जिले के सभी 893 विद्यालयों में इस परियोजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। साथ ही, सभी विद्यालयों के गणित एवं विज्ञान शिक्...