नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- मिल्की मिस्ट डेयरी फूड के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। लगातार तीन कारोबारी सत्रों में यह 27% चढ़ गया है। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 890 प्रतिशत बढ़ने की खबर से निवेशक स्टॉक पर टूट पड़े। गुरुवार सुबह बीएसई पर यह स्टॉक 6% से ज्यादा चढ़कर 268.75 रुपये के रिकॉर्ड हाईपर पहुंच गया। शेयर ने पिछले तीन दिनों में कुल मिलाकर 27% का उछाल मारा है।बंपर मुनाफा, शेयर खरीदने को मची लूट दरअसल, 1 सितंबर (मंगलवार) से ही मिल्की मिस्ट के शेयर हरे निशान पर हैं, और इसकी वजह है कंपनी के शानदार जून तिमाही (Q1) के नतीजे। 31 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने तिमाही परिणाम जारी किए। इसमें बताया गया कि वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (Q1FY27) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले करीब 890...