मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र स्थित पकड़ी पकोही फोरलेन ओवरब्रिज के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर 89 लीटर विदेशी शराब व बियर बरामद की है। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक ऑटो व स्कूटी जब्त की गई। मामले में एसआई श्वेता कुमारी के बयान पर करजा थाना में नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा (हॉल साहब कोठी, वार्ड 45) निवासी राजा कुमार, अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा छींट भगवतीपुर निवासी शिवा कुमार तथा सदर थाना क्षेत्र के चौसीमा निवासी मो. शहाबुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार शराब की खेप पकड़ी फोरलेन के रास्ते मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। एसआई श्वेता कुमारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। संदेह के आधार पर ऑटो को रोका गया, जबकि स्कूटी सवार भागने की कोशिश की, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.