पाकुड़, अक्टूबर 11 -- पाकुड़िया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया सभागार में परिवार कल्याण दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को प्रखंड के कुल 89 दंपतियों के बीच टोकन गिफ्ट के तौर पर प्रोत्साहन के लिए घरेलू जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया। इस बाबत चिकित्सा प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत ने बताया कि जिस दंपत्ति को शादी के दो वर्ष बाद बच्चा हुआ है तथा जिनके पहले एवं दूसरे बच्चे के बीच तीन साल का अंतराल रहा हो वैसे आदर्श दंपत्ति को प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया है। जिसमें पाकुड़िया सीएचसी, सलगापाड़ा पीएचसी सहित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 89 दम्पतियों के बीच वितरण किया गया है। मौके पर नव पदस्थापित डॉ. अभय सर्राफ, डॉ. गंगा शंकर साह, प्रभात दास, जोगेश कुमार, जीएनएम वीना मुर्मू सहित अन्य सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं सहिया साथी उपस्थित थी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.