समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई रविवार की देर रात बेला गांव स्थित स्टेट बोरिंग के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक से शराब की खेप उतारी जानी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद स्थानीय धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन ट्रक के चालक और खलासी को मौके से पकड़ लिया गया। जब्त ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को कुल 882 लीटर विदेशी शराब मिली। बरामद शराब की बोतलों पर बैच नंबर, निर्माण तिथि और पैकिंग तिथि को खुरच दिया गया था। वहीं सभी बोतलों पर फाॅर सेल इन पंजाब अंकित मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.