आजमगढ़, अप्रैल 24 -- मिल्कीपुर। विद्यावती देवी इंटर कॉलेज शांतिनगर हमीरपुर के होनहार छात्र आयुष पाल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 88.8% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार समेत पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्र आयुष पाल ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। आयुष पाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। यह भी पढ़ें- जिले में इंटरमीडिएट में 87.11 फीसदी परीक्षार्थियों ने पायी सफलता यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट में गगन शर्मा बने टॉपर यह भी पढ़ें- आकाश की प्रशासनिक सेवा में जाने की तमन्ना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.