किशनगंज, जून 8 -- किशनगंज। जिले में नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शनिवार की रात्रि को बहादुरगंज थाना क्षेत्र से 88.23 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक)के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सद्दाम अंसारी बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्मत टोला का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी के पास से 11670 रुपये नगदी, दो डिजिटल तराजू और 10 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी गई है। यह भी पढ़ें- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 88.23 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तारपुलिस कार्रवाई रविवार को एसडीपीओ कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ खुसरू सिराज ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ...