लखीमपुरखीरी, मई 31 -- पलियाकलां। नगर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला कर मादक पदार्थ कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी नें बताया कि पलिया पुलिस टीम ने 22.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ बलराम सिंह पुत्र रामभरत निवासी मोहल्ला रंगरेजान तृतीय, कस्बा एवं थाना पलिया को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 88 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस नें गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस नें एक व्यक्ति को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सरनाम यादव पुत्र छोटे लाल यादव निवासी जमुनहापुरवा थाना मझगई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- 88 हजार रुपये की ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्...