अल्मोड़ा, अप्रैल 10 -- अल्मोड़ा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर विभिन्न टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजार, जनपद प्रवेश मार्गों में चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, त्रुटिपूर्ण दस्तावेज सहित अन्य मामलों में 88 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान काटे। इसके अलावा दो वाहनों को सीज भी किया। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...