सुल्तानपुर, मई 9 -- सुलतानपुर। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) ने मादक पदार्थ एक्ट के तहत 23 मामलों में बरामद करीब 13.620 किग्रा अवैध गांजा, 188 टैबलेट डायजापाम कुल वजन 0.094 किग्रा के साथ करीब 0.394 किग्रा स्मैक, 0.012 ग्राम हेरोइन को नष्ट कराया। पुलिस की मानें तो नष्ट किए गए मादक पदार्थो की कीमत करीब 88,76,200 रुपये है। बताते चले बीते आठ मई 2026 को मादक पदार्थ अधनियम के तहत कुल 23 मामलों में कुल 14.012 किग्रा मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। कोर्ट में पेशी के बाद ये मादक पदार्थ मालखाने में पड़े थे। समय के साथ ये सामान नष्ट होने लगे थे। विनिष्टीकरण का कार्य इंसीनरेटर मशीन के माध्यम से संपन्न कराया गया। इस कार्य में जिले के चांदपुर सैदोपट्टी में संचालित मेसर्स रायल पाल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज में लगे इंसीनिरेटर,बायलर की मदद ली गई। विनष...