रामपुर, मार्च 2 -- मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के समधी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चार दिन से चल रहे सर्वे के बाद आयकर की टीम देर रात 12 बजे वापस लौट गई। इस दौरान काफी लोगों से पूछताछ करने के साथ ही कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गए है। गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव और बाईपास किनारे स्थित पूर्व सांसद के समधी एवं प्रमुख उद्योगपति मुनन खां और बबलू खां की साझेदारी वाली एमएन इंडस्ट्रीज, एनजी प्लाईवुड एंड विनीयर और एमआई इंडस्ट्रीज पर आयकर की टीमें अद्र्धसैनिक बलों के जवानों के साथ पहुंची थी। जिसके बाद तीनों फैक्ट्रियों के गेट पर सीआरपीएफ के जवानों का पहरा हो गया था। आयकर विभाग की टीम ने फैक्ट्रियों के कार्यालयों में मौजूद वित्तीय दस्तावेजों, बैंक खातों की फाइलों और लेन-देन से जुड़े रिकार्ड की सघन जांच की और रविवार देर रात 12 बजे वापस लौ...