नई दिल्ली, मार्च 26 -- सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार दबाव में हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर पिछले 6 महीने में 62 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 30 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 87 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 35.31 रुपये पर बंद हुए हैं। 87% से अधिक टूट गए कंपनी के शेयरविष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर जनवरी 2024 को अपने ऑल टाइम हाई लेवल 345.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 मार्च 2026 को 35.31 रुपये पर बंद हुए हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 87 पर्सेंट से अधिक लुढ़क ग...