अररिया, मई 30 -- कुर्साकांटा/सिकटी, निज प्रतिनिधि सिकटी पुलिस ने शुक्रवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत नेपाल सीमा के निकट भारतीय क्षेत्र लेटी में नेपाल से ला रहे 879 बोतल नेपाली शराब जब्त किया है। इसके साथ ही तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में दहशत व्याप्त है। थानेदार रौशन कुमार सिंह ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली की नेपाल से भारी मात्रा में शराब का खेप लेटी होकर होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर भारत नेपाल सीमा के लेटी के निकट गस्ती बढ़ा दिया। इस क्रम में कुछ लोगों को सिर पर बोरा लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। पुलिस को देखते ही बोरा फेंक कर नेपाल की ओर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से तीन कारोबारी को पकड़ लिया गया। इस क्रम में आठ बोरा को जब्त कि...