अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 23 केंद्रों पर गुरुवार को 8775 अभ्यर्थियों ने लेखपाल भर्ती परीक्षा दी। जबकि 1881 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से निगरानी रखी गई। खुफिया तंत्र व सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय रहा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से गुरुवार को लेखपाल मुख्य परीक्षा कराई गई। इसके लिए जिले में 23 केंद्र बनाए गए, जहां सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान बायोमीट्रिक समेत त्रिस्तरीय लेयर में चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इसमें कुल 10 हजार 656 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 82.34 प्रतिशत यानी 8775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एसपी क्राइम ममता कुरील ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे...