पूर्णिया, मई 4 -- 8774 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को कराया गया उपलब्ध पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत शनिवार को 8774 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। गैस एजेंसियों के पास अभी भी 16155 गैस सिलेंडर गोदामों में हैं। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बताया गया कि कुल 9094 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 8774 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है, जबकि अभी भी 16155 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में उपलब्ध हैं। पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...