चम्पावत, फरवरी 5 -- टनकपुर। टनकपुर पुलिस और एसओजी टीम ने 870 ग्राम चरस संग एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ टनकपुर थाने में एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पूर्णागिरि रोड में किरोड़ा नाले के पास कुंदन सिंह निवासी थ्वालखेड़ा, टनकपुर के पास से बरामद की गई। टीम में एएसआई गणेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, उमेश राज, कुलदीप सिंह और ललित कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.