गया, जुलाई 10 -- बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक ट्रक से 870 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से एक ट्रक पर कई बोरे में रखकर गांजा लाया जा रहा है। पुलिस की टीम चेकपोस्ट सूर्यमंडल पहुंचकर ट्रक जांच के लिए रुकवाया। लगभग आधा घंटे की तलाशी के बाद ट्रक से 25 बोरे में रखे 870 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रुपये से ऊपर बताया जा रहा है। संबंधित मामले में वाहन के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक परमेंद्र सिंह, सानेवाल, लुधियाना और सहचालक हेमेंद्रपाल सिंह, दाद, लुधियाना, पंजाब के रहने वाले हैं। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वे लोग उड़ीसा से गांजा लेकर पंजाब के लुधियाना ज...