87.09% गणना प्रपत्रों का हुआ वितरण, 29 जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य
गढ़वा, जुलाई 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। अबतक अभियान के तहत 87.09% गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है। अभियान के तहत बूथ स्तर पदाधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्र का वितरण तथा आवश्यक दस्तावेजों का संकलन कर रहे हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि 29 जुलाई 2026 तक अभियान से जुड़े सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप किया जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.