कानपुर, फरवरी 3 -- एमएसएमई विकास कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम व एमएसएमई एक्सपो - 2026 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। एक्सपो में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विभागों, बैंकों व एमएसएमई इकाइयों द्वारा 87 से अधिक स्टाल लगाकर उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। संयुक्त निदेशक विष्णु कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से उपक्रमों के बीच आपसी सहयोग बढ़ता है। संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार की औद्योगिक योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यमियों से इनका लाभ लेकर कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने का आह्वान किया। हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के उप महाप्रबंधक सुरेश चन्द्र मीणा ने सृजन पोर्टल के माध्यम से वेंडर पंजीकरण की जानकारी देते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.