87 साल के पद्मश्री योगी ऐरन के 'जंगल-मंगल' पर भीड़ का हमला, जान से मारने की धमकी; क्या मामला
देहरादून, अक्टूबर 21 -- देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुठाल गेट स्थित 'जंगल-मंगल' संपत्ति पर मंगलवार सुबह करीब 50 लोगों ने जबरन घुसकर उत्पात मचाया। मामले में 87 वर्षीय पीड़ित पद्मश्री डॉ. योगी ऐरन ने राजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई शिकायत में डॉ. योगी ऐरन ने बताया कि सुबह छह बजे महिलाओं-पुरुषों की भीड़ उनकी प्रॉपर्टी में पीछे के रास्ते से घुस आई। शुरू में स्टाफ को लगा कि वे लोग घूमने आए हैं। जल्द उन्होंने वहां रखा सामान उठाना शुरू कर दिया। रोकने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपनी वृद्ध पत्नी के साथ अकेले रहते हैं। घटना के बाद से खौफ में हैं। पीड़ित पक्ष ने घटना के फोटो, वीडियो और ऑडियो भी साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.