87 विद्यालयों में निकली रैली, हुई विशेष साफ-सफाई
सोनभद्र, जुलाई 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शनिवार को जनपदभर में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में विशेष साफ-सफाई कराई गई तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान उच्च जोखिम वाले गांवों में माइक्रोप्लान के अनुसार नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, हैंडपंप चबूतरों का सुधार तथा स्वच्छता संबंधी अन्य कार्य कराए गए। अभियान में पंचायत सहायकों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्राम प्रधानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत जनपद के 87 विद्यालयों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: संचारी रोग अभियान को लेकर 55 गांवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.