भदोही, अप्रैल 26 -- 87 वाहनों का चालान, एक सीजभदोही, संवाददाता।जिले की पुलिस ने आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 82 दो पहिया वाहनों एवं पांच पहिया समेत कुल 87 वाहनों का चालान किया। साथ ही 91 हजार रुपये का समन किया। लगे हाथ एक वाहन को सीज कर दिया गया। गोपीगंज पुलिस ने ककराहीं माधव रामपुर से तीन, चौरी पुलिस ने बरवां से एक, जगन्नाथपुर से एक, औराई ने थाना परिसर से तीन लोगों के साथ ही कुल आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन प्रहार- विकासनगर में छह वाहन सीज, दो चालक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...