सिद्धार्थ, अगस्त 25 -- सिद्धार्थनगर। खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के निलंबित कोटेदार महेन्द्र प्रताप पर सरकारी राशन की कालाबाजारी के आरोप में इटवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में उनके गोदाम से 57.92 कुंतल गेहूं, 87.18 कुंतल चावल और 1.62 कुंतल चीनी गायब मिली। डीएम के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर इटवा पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की है। पूर्ति निरीक्षक खुनियांव राघवेन्द्र शाही ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि जुलाई 2026 में 70 प्रतिशत से कम खाद्यान्न वितरण करने की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर 30 जुलाई को बहादुरपुर की उचित दर दुकान की जांच की गई। उस समय कोटेदार महेन्द्र प्रताप मौके पर नहीं मिला और उसका मोबाइल भी बंद था। स्टॉक का भौतिक सत्यापन नहीं हो सका। अनियमितता मिलने पर ...