गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। 87 वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए गढ़वा जिले के सात खिलाड़ियों का चयन विभिन्न आयु वर्ग के लिए किया गया है। उक्त प्रतियोगिता देश के अलग- अलग राज्यों में खेली जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिला का नाम रोशन कर रहे है। 87 वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए सीनियर महिला वर्ग में अंजली कुमारी औरआयुषी कुमारी पांडेय का चयन हुआ है| अंजली ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग के साथ अंडर 19 और अंडर 17 वर्ग में भी क्रमशः पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है| वहीं अंडर 19 बालक वर्ग में दोनों सगे भाई अनिल कुमार मेहता और नीतीश कुमार मेहता, अंडर 15 बालक वर्ग में हर्षित कुमार पांडेय और मयंक राज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.