नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- OnePlus Ace 6 Ultra Launched: OnePlus ने अपने पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह ब्रांड के लेटेस्ट परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन लाइनअप में OnePlus Ace 6 और Ace 6T के साथ शामिल हो गया है। इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट से लैस है, जिसे 16GB तक की रैम के साथ जोड़ा गया है। इस फोन में 50-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन 8600mAh की बैटरी पैक करता है कितनी है कीमत और इस फोन में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...इतनी है OnePlus Ace 6 Ultra की कीमत वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा के बेस वेरिएंट की लॉन्च कीमत 3,499 युआन (लगभग 48,400 रुपये) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 25...