शामली, जून 27 -- झिंझाना। कस्बा झिंझाना मे हज़रत सैय्यद इमाम महमूद नासिरूद्दीन सब्ज़वारी शहीद का 860वां उर्स मुबारक श्रद्धा और अकीदत के साथ शुरू हो गया। शुक्रवार रात पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने दरगाह इमाम साहब के मुख्य द्वार पर फीता काटकर उर्स मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान वक्फ कमेटी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। वक्फ कमेटी के तत्वावधान में आयोजित उर्स में इस वर्ष पहले की तुलना में अधिक भव्य तैयारियां की गई हैं। दरगाह पर फातिहाखानी, कुल शरीफ, सूफियाना महफिल, कव्वाली और ऑल इंडिया मुशायरे सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में सर्कस झूले सहित अन्य मनोरंजन के साधनों की भी व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।कार...