860वें उर्स पर सजी ऑल इंडिया मुशायरे की महफिल, शायरों के कलाम पर देर रात तक गूंजती रही वाह-वाह
शामली, जुलाई 13 -- कस्बे की ऐतिहासिक दरगाह हजरत सैयद इमाम महमूद नासिरुद्दीन सब्जवारी शहीद के 860वें सालाना उर्स के अवसर पर शनिवार की रात आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देशभर से आए मशहूर शायरों ने अपने शानदार कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सरोकारों पर आधारित शायरी ने महफिल को यादगार बना दिया। रविवार तड़के तक चले मुशायरे में हर बेहतरीन शेर पर तालियों और "वाह-वाह" की गूंज सुनाई देती रही।कार्यक्रम का उद्घाटन कैराना सांसद इकरा हसन ने फीता काटकर किया, जबकि शमा रोशन की रस्म पूर्व चेयरमैन नौशाद ठेकेदार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना ने संयुक्त रूप से निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अली ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अब्दुर्रज्जाक बाबा चौधरी (कर्नाटक) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.