आगरा, जून 29 -- जीवनी मंडी क्षेत्र में 86 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही बेटे पर छल कपट कर संपत्ति की तीन दुकानों का दानपत्र अपने नाम कराने का गंभीर आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोयला वाली बस्ती निवासी राजनारायण बंसल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गंभीर बीमारी के कारण वह लंबे समय से बिस्तर पर हैं। उनके अनुसार बेटे विवेक बंसल ने उन्हें सुरक्षा का हवाला देकर अपने हिस्से का दानपात्र कराने के लिए तहसील ले गया। उन्होंने स्वेच्छा से मकान के एक हिस्से का दानपत्र कराया। लेकिन आरोप है कि इसी दौरान धोखे से संपत्ति में बनी तीन दुकानों का अलग दानपत्र भी उनकी जानकारी और सहमति के बिना तैयार कराकर पंजीकृत करा लिया गया। प्रार्थना में बताया गया कि चार जून को तहसील से दस्तावेजों की प्रति निकलवाने पर उन्ह...