86 लीटर शराब के साथ तस्कर धराया, कार जब्त
गोपालगंज, जून 30 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को कुचायकोट थाने के भठवा-सिसवा मुख्य सड़क पर 86 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल एक कार को भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाने के कवलपुर कांती टोला गांव के गोपीचन्द्र कुमार है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि हर दिन की तरह मंगलवार को उत्पाद टीम यूपी सीमा से बिहार आने वाली भठवा-सिसवा सड़क पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रही एक कार की तलाशी ली गई। जिसमें से 480 बोतल विदेशी शराब बरामद हो गए। शराब बरामदगी होते ही मौके से तस्कर को गिरफ्तार करते हुए टीम ने कार को जब्त कर लिया। इधर, उत्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.