बगहा, मई 22 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जगदीशपुर पुलिस ने गुरुवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा शराब धंधेबाज फरार हो गया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की है। थानाध्यक्ष निशी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पकडिया वार्ड नंबर-9 के सुनील कुमार राम व उसके सहयोगी की दो बाइक पर लदे करीब 86 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। हालांकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- 37 कार्टन शराब बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार शराब धंधेबाज को थाना लाकर पूछताछ की,जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साथ ही दुसरे की गिरफ्तारी हेतू छापेमारी ...