86 चालान, 7 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
सहारनपुर, मई 11 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में यातायात पुलिस ने दो दिन चले विशेष अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 86 वाहनों के चालान कर 7 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। अभियान में स्कूल वाहनों, ओवरलोड ऑटो-ई-रिक्शा, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और शराब पीकर ड्राइविंग पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों में बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर चलाए जा रहे ऑटो व ई-रिक्शा तथा बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले छात्रों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान 38 चालान कर 2.30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। साथ ही अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी गई। इसके अलावा ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर 48 चालान किए गए और 4.80 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। भारी वाहन, बस और कमर्शियल वाहनों की भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.