जहानाबाद, मार्च 9 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) सुनिश्चित करना, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान करना तथा उन्हें समय पर समुचित उपचार और नियमित फॉलो-अप उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के महत्व के प्रति जागरूक किया। उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, स्वच्छता तथा संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.