86 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र, अगस्त 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने गुरुवार को अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 86 किलोग्राम अवैध गांजा, बिना नंबर प्लेट की कार, तीन एंड्रॉयड मोबाइल और 680 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 43 लाख और कार की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद सामान की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी है। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस, लोढ़ी व चुर्क चौकी पुलिस तथा एसओजी/सर्विलांस टीम लोढ़ी टोल प्लाजा से पहले ईको प्वाइंट के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.