गोपालगंज, मई 11 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही तक्की तथा कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के समीप एनएच-27 से 86 कार्टन शराब लदे दो चारपहिया वाहनों को जब्त कर लिया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर कुकुरभुक्का गांव निवासी अर्जुन कुमार तथा विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के रूपछाप गांव निवासी रामअयोध्या यादव के रूप में की गई है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच अभियान उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि यूपी से शराब की बड़ी खेप वाहन के जरिए गोपालगंज लाई जा रही है। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने एनएच-27 पर जां...