नई दिल्ली, जून 9 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों ने पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त वापसी की है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 49.01 रुपये पर पहुंच गए। पिछले 5 दिन में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 22 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट के करीब उछाल आया है। अपने अब तक के उच्चतम स्तर से ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 85 पर्सेंट से अधिक टूट गए थे। लेकिन, इधर कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 130% चढ़ गए हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयरओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 85 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए थे। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को 157.53 रुपये पर थे...